Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2025 Bhog: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी का व्रत चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान गणेश को उनके प्रिय चीजों का भोग जरूर लगाना चाहिए।


Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2025: चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि भालचंद्र सकंष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस साल यह पावन तिथि 17 मार्च को पड़ रही है। इस दिन व्रत करने और भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा करने से जातकों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भालचंद्र सकंष्टी चतुर्थी के दिन गणपति जी को उनकी प्रिय चीजों का भोग भी जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। तो आइए जानते हैं कि संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश को किन चीजों का भोग चढ़ाना चाहिए।
1. मोदक: भगवान गणेश को मोदक अति प्रिय है। तो भालचंद्र सकंष्टी चतुर्थी के दिन गणपति जो को मोदक का भोग जरूर लगाएं।
2. बूंदी के लड्डू: सकंष्टी चतुर्थी की पूजा में बूंदी के लड्डू का प्रसाद अवश्य रखें। पूजा के बाद गणेश जी को बूंदी के लड्डू चढ़ाएं। यह भोग भी बप्पा को पसंद है।
3. चावल की खीर: भालचंद्र सकंष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को खीर का प्रसाद भी चढ़ाएं। गणपति जी को खीर का भोग लगाने से व्यक्ति को बुद्धि, ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
4. फल: गणपति जी को फल में केला, नारियल का भोग भी अर्पित कर सकते हैं। इन चीजों का भोग लगाने से भी बप्पा का आशीर्वाद मिलता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-